फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Spring Field Public School in the non-medical acumen to top

नॉन मेडिकल में स्प्रिंग फिल्ड पब्लिक स्कूल के कुशाग्र ने किया टॉप

Thu, 29 May 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी। Updated Thu, 29 May 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Spring Field Public School in the non-medical acumen to top
सीबीएसई बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्प्रिंग फिल्ड्स पब्लिक स्कूल के कुशाग्र अग्रवाल ने नॉन मेडिकल में 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में पहला स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय में एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल के पारूल वर्मा ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल स्थान हासिल किया है। जिले के टॉपर्स को बधाई देने के लिए देर रात तक जहां उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा, वहीं उन्होंने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव को सांझा किया।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है कुशाग्र
लालद्वारा कॉलोनी निवासी कुशाग्र अग्रवाल आईआईटी से पढ़ाई कर सॉफ्टवेयर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता हैै। 25 मई को उसने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा दी है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान कुशाग्र ने बताया कि उसने कभी किसी विषय की ट्यूशन नहीं रखी। पिता एमसी अग्रवाल गुरु नानक खालसा कॉलेज में फिजिक्स के प्रोफेसर है, जिनका उन्हें भरपूर फायदा मिला। जब कभी उसे फिजिक्स तथा मैथ के प्रश्न हल करने में दिक्कत आती तो वह पिता के साथ बैठ समस्या का समाधान समझ लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विषयों में दिक्कत आने पर टीचर से मिलकर उन्हें हल करवा लेता था। कुशाग्र ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करता था। इसकी बदौलत उसने यह मुकाम हासिल किया है। कुशाग्र ने कहा कि उसका बड़ा भाई आशीष अग्रवाल दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज से बीटेक कर रहा है। जिसने समय-समय पर उसे गाइडेंस प्रदान की। कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां संतोष, पिता एमसी अग्रवाल, भाई आशीष और टीचर को दिया है। कुशाग्र की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल वीना चोपड़ा ने उसे बधाई दी है।

सीए बनना चाहता है वाणिज्य टॉपर पारूल वर्मा

शहर की जैसको कालोनी निवासी एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल का छात्र पारूल वर्मा सीए बनना चाहता है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान पारूल ने बताया कि उसका सपना ऑल इंडिया में टॉप करना था, जिसके लिए उसने रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की है। फिलहाल उसने जिले में टॉप किया है। जब उसे टॉपर होने का पता चला, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पारूल वर्मा ने बताया कि सीए के एंट्रेस की तैयारी के लिए उसने दिल्ली में रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। इसके अलावा वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला लेना चाहता है।


पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में पारूल ने बताया कि उसके पिता नरेश कुमार तथा बड़ा भाई राजन वर्मा फोटोग्राफर है, जिन्होंने उसे टॉप करने के लिए प्रेरित किया। ट्यूशन के बिना पढ़ाई कर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जब भी उसे अकाउंट्स या फिर दूसरे विषयों में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती, तो वह क्लास टीचर्स से मिलकर अपनी समस्या का समाधान ढूंढता था। पारूल वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रिंसिपल डॉ.प्रवीन दिवान, स्कूल टीचर्स तथा अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed