{"_id":"5df66fbb8ebc3e8796393001","slug":"sports-yamuna-nagar-news-knl152732144","type":"story","status":"publish","title_hn":"-क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री ने थामा बल्ला, कहा- शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री ने थामा बल्ला, कहा- शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रहे मलिक पंकज आनंद मेमोरियल इंटर स्कूल किक्रेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले करवाएं गए। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे। जबकि पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज और भाजपा जिला महामंत्री राजेश सपरा अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और उन्हें बेहतर खेलने की शुभकामनाएं दी।
शिक्षामंत्री कंवरपाल बल्ला लेकर क्रीज पर उतरे और उन्होंने शॉट खेेलते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हरियाणा में सबसे ज्यादा इनाम राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में खेलों का भी बड़ा महत्व है। खेलों में शिरकत करने से जहां स्वास्थ्य ठीक रहता है, वहीं तेज बुद्धि होती है, जिससे पढ़ाई में मन लगता है। शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में बढ़ौत्तरी के लिए कई प्लानिंग पर काम हो रहा है।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि मलिक पंकज आनंद की खेलों में बेहद रूचि थी। परंतु क्रिकेट के वे उत्तम खिलाड़ी थे। क्रिकेट के प्रति उनका विशेष लगाव था। वह नियमित रूप से क्रिकेट खेलते थे। अपनी दिनचर्या से वह क्रिकेट के लिए समय निकाल ही लेते थे। मलिक पंकज आनंद के प्रोत्साहन से कई खिलाड़ियों ने जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान रोबिन मनचंदा, सोनल मनचंदा, मलिक नीरा आनंद, जगदीश वालिया, प्रिंस भास्कर, जगदीश बब्बर, कर्ण बब्बर, शुभित वालिया, नवीन गुलाटी, सीमा गुलाटी, सुनीता शर्मा, ऋतु भटनागर, सुनीता अरोड़ा, पूनम अग्रवाल, साहिल भारद्वाज, मनोज त्यागी, जयंत स्वामी, संजीव गांगुली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये टीमें पहुंची फाइनल में
रविवार को पहले मैच में स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल व हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल की बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल की टीम ने 24 रन से मैच जीता लिया। मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाला वंश कांबोज मैन ऑफ द मैच बना। दूसरा सेमीफाइनल न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल व गणपति कॉन्वेंट स्कूल के बीच खेला गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू हैप्पी की टीम ने सात विकेट से मैच अपना नाम कर लिया। इस दौरान शानदार खेलने वाले धीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में भाग लेंगे।