फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sports nursery started, no facilities in the ground

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरी शुरू, मैदान में नहीं सुविधाएं

Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sports nursery started, no facilities in the ground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव तिगरा में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने एथलेटिक्स की खेल नर्सरी शुरू कर दी है, पर इसके लिए यहां खेल मैदान में सुविधाओं की दरकार है। हालात ये हैं कि मैदान की चहारदीवारी भी पूरी नहीं है। साथ ही पेयजल, शौचालय व स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं का अभाव है। इससे नर्सरी के कोच व खिलाड़ी दिक्कतों से दो-चार हो रहे हैं।

गांव तिगरा में खेल विभाग ने पंचायत के सहयोग से गत 11 अप्रैल से एथलेटिक्स की खेल नर्सरी शुरू की। यह सौगात मिलने से तिगरा सहित आसपास के गांवों के किशोर व युवा वर्ग सहित ग्रामीण खुश हैं। साथ ही इस बात का मलाल भी है कि जिस खेल मैदान में खेल नर्सरी शुरू हुई है, वहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोच सोम शर्मा ने बताया कि खेल मैदान की चहारदीवारी पूरी तरह नहीं है। साथ ही यहां पेयजल सुविधा के नाम पर केवल हैंडपंप है। शौचालय की सुविधा नहीं है। शाम बाद रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट के नाम पर सिर्फ एक ही लाइट है। नर्सरी के खिलाडियों की सुविधा के लिए मैदान की चहारदीवारी कराने सहित यहां पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट सहित इंडोर हाल व रेस्ट व चेंजिंग रूम की सुविधा दी जानी चाहिए, जिससे खिलाड़ियाें का खेल नर्सरी के प्रति रुझान बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान की चहारदीवारी पूरी कराने सहित गेट, शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों के लिए पंचायत की ओर से बीडीपीओ को पत्र लिखा गया है। पूरा प्रयास रहेगा कि खेल मैदान में खिलाड़ियों को जो जरूरी सुविधाएं चाहिएं, वह जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं। - कमल राणा, सरपंच प्रतिनिधि, तिगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed