फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sports competition starts from today in Mukand Lal National College

मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता आज से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sports competition starts from today in Mukand Lal National College
रादौर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में आठ से 15 फरवरी तक 51 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर के अलावा 5 व 10 किलोमीटर की दौड़ करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में गोला, भाला, चक्का फेंक, लंबी व ऊंची कूद, साइकिल रेस, रस्साकस्सी के मुकाबले करवाए जाएंगे। लड़के व लड़कियों में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को बेस्ट एथलीट के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों सहित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता दो दिन की होती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रतियोगिता नौ दिन तक करवाई जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण बचाव की नियमावली का पालन हो सके। इस दौरान नियमित संख्या में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed