फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Speeding car crushes a passerby, death due to wheel slipping from head

तेज रफ्तार कार ने राहगीर को कुचला, सिर से पहिया निकलने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:43 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crushes a passerby, death due to wheel slipping from head
यमुनानगर। गांव मलिकपुर में बस स्टॉप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। कार का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ओपी जिंदल पार्क के नजदीक रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। चार अक्तूबर को वह बाइक पर निजी कार्य से प्रतापनगर में गया था। काम खत्म करने के बाद वह रात को घर लौट रहा था। जब वह गांव मलिकपुर अड्डा के नजदीक पहुंचा तो एक व्यक्ति पैदल प्रतापनगर की तरफ जा रहा था। तभी एक कार तेज रफ्तार से आई। चालक ने अपनी कार से उस राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और कार के पहिये उसके सिर के ऊपर से निकल गए। इसके बाद आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। तभी वहां पर जिला सहारनपुर के गांव टाबर निवासी बंटी आ गया। जिसमें मृतक की पहचान सहारनपुर के गांव पाहंसु देवबंद निवासी महिपाल के तौर पर की। आसपास के लोगों की मदद से घायल महीपाल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना छछरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed