फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Special trains are providing relief to passengers, with vacant seats remaining in trains.

Yamuna Nagar News: विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मिल रही राहत, ट्रेनों में सीटें खाली

Sat, 25 Oct 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Special trains are providing relief to passengers, with vacant seats remaining in trains.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दो विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली। शुक्रवार को दैनिक सहित विशेष ट्रेनों में भी कोच व सीटें खाली रहीं, वहीं विशेष ट्रेनों के संचालन से जनसेवा सहित आम्रपाली के भी हालात सुधरे नजर आए हालांकि सुबह के समय यात्रियों को ट्रेन में जल्दी सवार होने के चक्कर में धक्का-मुक्की करनी पड़ी। जिन्हें मौके पर मौजूद आरपीएफ के कर्मचारियों ने संभाला।
सभी यात्रियों के सवार होने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया, हालांकि दोपहर बाद प्लेटफार्म दो आई कर्मभूमि एक्सप्रेस में अधिकांश सीटें व कोच खाली नजर आए।
विज्ञापन

चली तीन विशेष ट्रेनें : शुक्रवार को भी बिहार व यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया, इसमें सरहिंद से सहरसा, चंडीगढ़ से लखनऊ और लुधियाना से कटिहार जाने वाली ट्रेन शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों की जानकारी देने के लिए भी यात्रियों को उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार जागरूक किया गया। इस दौरान आरपीएफ के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी तैनात रहे जोकि यात्रियों का मार्गदर्शन करते हुए नजर आए। भीड़ कम होते ही सुधरे हालात : अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम होते ही रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली, वहीं आरपीएफ टीम को भी राहत मिली जो पिछले लगभग चार दिनों से दिन-रात ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर स्टेशन पर जुटे रहे थे। गनीमत रही कि भीड़भाड़ के दौरान किसी को कोई चोट नहीं लगी। हालांकि इस दौरान दो से तीन बच्चे अपने परिजनों से बिछुड़ गए थे जोकि जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से उनके परिजनों तक सकुशल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed