{"_id":"6ad3d821af9ade86f60bec57","slug":"special-emphasis-will-be-placed-on-cleanliness-and-drinking-water-at-the-kapalmochan-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164764-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में सफाई, पेयजल पर रहेगा विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में सफाई, पेयजल पर रहेगा विशेष जोर
Sun, 18 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
कपाल मोचन मेला की तैयारियों को लेकर बैठक करते एडीसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपालमोचन और आदिबद्री मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने शनिवार को श्राइन बोर्ड व्यासपुर कार्यालय परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि महर्षि वेदव्यास की कर्मस्थली व्यासपुर स्थित तीर्थराज कपालमोचन में 20 से 24 नवंबर तक प्रसिद्ध अंतरराज्यीय धार्मिक एवं ऐतिहासिक मेले का आयोजन होगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु कपालमोचन सरोवर, ऋणमोचन सरोवर और सूरजकुंड सरोवर में स्नान करते हैं।
ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
बॉक्स
अस्थायी शौचालय और चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी
बैठक में मेला प्रशासक-कम-एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि मेले में सफाई, दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं, अस्थायी शौचालयों, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था, खाद्य सामग्री और दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा बैरिकेडिंग और पुलिस प्रबंध भी किए जाएंगे। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।