{"_id":"680fd8b5d88ad6085608fbe9","slug":"special-cleaning-campaign-will-run-for-three-hours-daily-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136908-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोजाना तीन घंटे चलेगा विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोजाना तीन घंटे चलेगा विशेष सफाई अभियान
Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से अब रोजाना दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत कर प्रत्येक वार्ड में गंदगी वाले स्थानों को साफ किया जा रहा है। अभियान के तहत बेहतर तरीके के चलाने के लिए मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार वार्ड पांच व 16 का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेयर बहमनी ने दोनों स्थानों पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का जायजा लिया। मेयर ने नालों व क्षेत्रों की सफाई की गहनता से जांच की। उन्होंने दोनों मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि यदि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई व लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
जिन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है यदि उन स्थानों पर गंदगी मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मेयर बहमनी सबसे पहले जोन एक के वार्ड नंबर पांच की अशोक विहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां उन्होंने वार्ड पार्षद भानू प्रताप के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कॉलोनी के नालों, प्रत्येक गली की सफाई व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
उन्होंने वार्डवासियों से आह्वान किया कि वे टिप्परों में ही घर से निकला कचरा डाले। कचरा न तो नालों में बहाए और न ही खुले में या खाली प्लाट में फेंके। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व अन्य सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने जोन में सफाई व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखें। अभियान के तहत जिन क्षेत्रों में गंदगी है, वहां पर पूरी सफाई करें। इसके बाद मेयर बहमनी जोन नंबर दो के वार्ड 16 में पहुंची। यहां उन्होंने जोगिंद्र विहार कॉलोनी में चलाए जा रहे सफाई अभियान का पार्षद संदीप धीमान के साथ निरीक्षण किया।