फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SP tests security in rural areas, Yamuna Nagar

एसपी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था परखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP tests security in rural areas, Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर/ प्रताप नगर। लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा और नियमों को लागू करने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कमलदीप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बिलासपुर के शिव चौक, छोटा बस स्टैंड, छछरौली मोड, कपालमोचन मार्ग ,साढौरा मार्ग व मुख्य बाजार का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।
एसपी ने कहा कि आमजन के सहयोग से लॉकडाडन को सफल बनाया जा सकता है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अलग भूमिका निभानी होगी। एसएचओ जोगिन्द्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर व आस पास के गांवों में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील करें। रात के समय गश्त को बढ़ा दें। बिना किसी कार्य से घूमने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी ने मुख्य चौक चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों की भी जांच की। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले। अपने परिवार के बुर्जगों व बच्चों का विशेष ध्यान रखे। एसपी ने बिलासपुर के साथ साथ कपालमोचन क्षेत्र का भी दौरा किया।
विज्ञापन

यूपी, हिमाचल की सीमा पर पहुंचे एसपी
प्रताप नगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल में प्रदेश की साथ लगती अन्य राज्यों की सीमाओं का निरीक्षण किया और लॉक डाउन के पालन व दुकानों व बाजार के बंद होने को व्यवस्था की भी जांच की। एसपी गोयल ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के साथ लगती सीमा हथनीकुंड बैराज का दौरा किया और वहां पर लॉक डाउन के तहत बरती जाने वाली सावधानी का भी जायजा लिया। हथनीकुंड के बाद पुलिस अधीक्षक हिमाचल के साथ लगती सीमा कलेसर में लगाए गए नाके पर पहुंचे। उन्होंने हिमाचल से आने वाले वाहन चालकों की जांच की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले किसी भी वाहन चालक से पूछताछ और परमिशन देखकर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed