{"_id":"687a9ae3ba4dfed1d7029f0c","slug":"sp-tested-the-alertness-of-police-personnel-at-the-checkpoints-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141003-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसपी ने नाकों पर परखी पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसपी ने नाकों पर परखी पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी
Sat, 19 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पदभार संभालते ही एसपी कमलदीप गोयल फील्ड में उतर गए। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्था को जानने के लिए शहर में जगह-जगह लगाए गए पुलिस नाकों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनकी ड्यूटी को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
एसपी गोयल ने बताया कि शहर में अपराध को रोकने के लिए लगातार नाके लगाए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जिले में जो आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है। इसी के मद्देनजर पूरे जिले में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह खुद सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर नाके पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं या नहीं।
उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए एक ठोस कदम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूछा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं है, और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो किस तरह से कार्रवाई की जाए। इस दौरान उनके साथ डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह, रजत गुलिया व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।