{"_id":"5e04fb808ebc3e87dd3c8aef","slug":"sp-inspected-the-police-station-yamuna-nagar-news-knl165468147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने जांच अधिकारियों से लंबित मामलों के पूछे कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने जांच अधिकारियों से लंबित मामलों के पूछे कारण
sp inspected the police station
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
एसपी कुलदीप सिंह यादव गुरुवार शाम अचानक सदर थाना यमुनानगर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेकर वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं से बातचीत की। उनकी शिकायत का विवरण पूछा कि उन्हें समय से सुना गया या नहीं, वे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। शिकायतकर्ता इन तीनों बातों से संतुष्ट दिखे। इसके बाद एसपी यादव ने साफ सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
थाना प्रबंधक सुखबीर सिंह एवं अन्य कर्मचारियों से कहा कि साफ सफाई नियमित होनी चाहिए। इससे कर्मी जहां स्वस्थ रहेंगे वहीं काम करने के लिए ऊर्जा भी मिलेगी। इसके बाद उन्होंने थाना के सभी जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। लंबित मामलों का कारण पूछा। उन्हें कहा कि जनता की सुनवाई समय से करें। किसी भी काम में देरी नहीं होनी चाहिए। यदि उन्हें शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसपी ने कहा कि इलाका में किसी भी तरह का नशा नहीं बिकना चाहिए। यदि नशा बिका तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि लोग उनसे सीधा संपर्क भी साधते हैं। हर रोज सुबह 11 से 12 बजे एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसके पीछे उद्देश्य एक ही है कि जनता को परेशानी न हो। थाना प्रबंधक भी इस तरह की व्यवस्था रखें कि लोगों को मुख्यालय तक न ही जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।