फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sounding the conch, they raised chants in praise of Goddess Mother

Yamuna Nagar News: शंखनाद कर लगाए देवी मां के जयकारे

Mon, 21 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sounding the conch, they raised chants in praise of Goddess Mother
महा आरती में हिस्सा लेते ट्रस्ट के पदा​धिकारी व श्रद्धालु। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पंजाबी धर्मशाला में मां जगत जननी और शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महाआरती आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने तीन बार शंखनाद कर देवी मां के जयकारे लगाए।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने कहा कि सत्य धर्म के मार्ग को आगे बढ़ाने और मानवता को जागृत करने के लिए संत-महात्माओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महाराज समाज के बीच रहकर लोगों को भक्ति, ज्ञान और आत्मशक्ति का संदेश दे रहे हैं। मानव को मानवता का पाठ पढ़ाने के साथ आत्मा और परमात्मा के संबंध का ज्ञान कराना व मुक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर करना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्य धर्म की स्थापना के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है। यहां 15 अप्रैल 1997 से अखंड श्री दुर्गा चालीसा का पाठ लगातार चल रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था निशुल्क होने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा के उद्देश्य से भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया गया है। कार्यक्रम रीना देवी मसाना की अगुवाई में हुआ। श्रुति चमरौड़ी और रीना अंटावा ने जयकारे लगवाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शंखनाद किया। कार्यक्रम में राजबीर, सतप्रकाश, राजेश बुबका, शेर सिंह, बलवंत, सोहनलाल, सतीश, अनिल, सुभाष सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed