{"_id":"609596e58ebc3ed2b35c6b25","slug":"sought-permission-to-run-factory-in-municipal-area-yamuna-nagar-yamuna-nagar-news-knl69316175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम क्षेत्र में फैक्टरी चलाने की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम क्षेत्र में फैक्टरी चलाने की अनुमति मांगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। जिले में लॉक डाउन से उद्योग धंधों पर गहरा असर पड़ा है। नगर निगम क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्टरियां शुरू करवाने के लिए शुक्रवार को हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री के पदाधिकारी सचिवालय पहुंचे और डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
चैंबर के प्रधान उम्रेश सोंधी ने बताया कि यमुनानगर-जगाधरी के उद्योग आपस में जुड़े हैं और दोनों जगह माल का आदान-प्रदान होता है। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले उद्योग बंद होने से इन उद्योगों को कच्चा माल नहीं मिल रहा हैस जिससे इन उद्योगों को भी चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए शहर के आसपास के सभी उद्योग खोले जाने चाहिए।
उपप्रधान संत ज्ञाननेश्वर क्वात्रा, महासचिव सुमीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदित्य चावला ने बताया लॉकडाउन के दौरान जारी निर्देशों के अनुसार जिले के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में उद्योगों को चलाने की अनुमति दी गई है ताकि प्रवासी मजदूर पलायन न करें और फैक्टरियों में काम करके उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। अब यहां भी समस्या आ खड़ी हुई है, क्योंकि जो गाइडलाइन जारी की गई हैं, उनके अनुसार जो उद्योग इंडस्ट्रियल एरिया, इस्टेट एवं ग्रामीण क्षेत्र में हैं, वह तो चल रहे हैं और जो उद्योग इंडस्ट्रियल एरिया से बाहर हैं और नगर निगम क्षेत्र के अंदर हैं, उनको चलाने की अनुमति नहीं मिली है। जोड़ियां नाका, बाड़ी माजरा, जगाधरी आदि क्षेत्रों के उद्योग बंद पड़े हैं। इससे यहां काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के सामने पलायन करने की नौबत आ रही है और उन्हें रोजी रोटी की दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ उप प्रधान राजेश सोंधी ने कहा कि जब तक उद्योग चलते रहेंगे, श्रमिक काम करते रहेंगे और उनको रोजी रोटी की दिक्कत नहीं आएगी। जब उद्योग चल नहीं पाएंगे तब यह लेबर पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएगी और इससे कोरोना फैलने का डर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि चैंबर की जिला प्रशासन से मांग है कि जिले के सभी उद्योगों को चलाने की अनुमति दी जाए ताकि श्रमिक पलायन करने के लिए मजबूर न हों।