फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sotha Road in bad shape due to poor sewerage

Yamuna Nagar News: अव्यवस्थित सीवरेज से सोथा रोड बदहाल

Sat, 04 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sotha Road in bad shape due to poor sewerage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। नगर की अव्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था ने सोथा रोड की हालत बद से बदतर कर दी है। इस मार्ग पर रहने वाले लोग और रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालक तथा पैदल यात्री भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क बार-बार खोदी गई, जिससे इसकी स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आज हालत यह है कि गड्ढों और धंसी हुई सड़क से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।

सोथा रोड स्थित गीता एस.डी. स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश मुंजाल ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। सीवरेज लाइन दबाने के लिए सड़क को बार-बार, लगभग दस बार तक खोदा गया। हर बार सड़क खराब हुई और
विज्ञापन


जब निर्माण हुआ भी, तो कुछ ही दिनों में फिर धंस गई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि हाल ही में बरसात का पानी सीवरेज लाइन में छोड़ा गया, जिसे आगे एसटीपी तक भेजा गया। लेकिन पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण सड़क बैठ गई। नतीजतन स्कूल बसों, अभिभावकों, छात्रों और स्टाफ को स्कूल आने-जाने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed