{"_id":"a651ecdc041ed5e63f37868b1fcb9f77","slug":"son-in-law-cut-for-ground-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दामाद ने ससुर को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में दामाद ने ससुर को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जमीनी विवाद के चलते दामाद ने अपने ससुर को गंडासी से काट डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही रणजीतपुर चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर गंडासी कब्जे में लेकर पीड़ित के बयान पर उसके दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
रणजीतपुर चौकी क्षेत्र के गांव काटरवाली निवासी गुरबचन सिंह ने बेटी की शादी अरइयावाला निवासी करमजीत सिंह के साथ कई साल पहले की थी। शादी के बाद सब ठीक चलता रहा, लेकिन जायदाद में बेटी को हिस्सा मिलने का कानून बनने के बाद से करमजीत पत्नी पर मायके से हिस्सा लेने का दबाव बना रहा था।
इस पर बेटी ने जायदाद के लिए पिता पर कोर्ट केस कर दिया। कुछ समय पहले बेटी ने पति को हिस्सा न लेने की बात कही। इसके बाद से ससुर और दामाद में खटपट चल रही थी। इसी के चलते बुधवार को दोनों के बीच बहस हो गई। इस पर करमजीत ने अपने ससुर गुरबचन सिंह के गले पर गंडासी से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए जिन्हें देखकर कमरजीत मौके से फरार हो गया।