फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son-in-law beats mother-in-law and beats up wife too

दामाद ने सास को पीटकर किया बेहोश, बचाई आने पत्नी को भी पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law beats mother-in-law and beats up wife too
यमुनानगर। मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचे व्यक्ति ने सास के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सास का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटी को ले जाने से मना किया था। इसी से नाराज होकर व्यक्ति ने अपनी सास के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। व्यक्ति ने 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 11 साल पहले बिलासपुर निवासी बलविंदर सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके पास दो बेटियों व एक बेटा है। आरोप है कि उसका पति छोटी-छोटी बातों पर अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता है। इससे तंग आकर करीब तीन माह पहले वह अपने मायके में बच्चों सहित आ गई थी। मंगलवार को उसका पति बलविंदर उसके मायके आया। उसके हाथ में चारपाई की बाही (पावे) थी। घर में घुसते ही उसके पति ने उसके व उसकी मां के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसके पति ने उसे अपने साथ ले जाने की जिद की तो उसकी मां ने मना कर दिया, तभी आरोपी ने उसकी मां के सिर में चारपाई की बाही से कई वार कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मां बेहोश हो गई। जब उसने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके पति ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। उसने अपनी मां को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी बलविंदर के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed