{"_id":"6898ed13cf4ba7542302a3d6","slug":"son-in-law-and-in-laws-beaten-up-six-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-142088-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दामाद व ससुरालियों को पीटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दामाद व ससुरालियों को पीटा, छह घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल आए युवक पर गांव के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान जब उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे आरोपियों से छुड़वाने आए तो आरोपियों ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी पीट दिया। आरोपियों ने अस्पताल से लौटते समय भी हमला कर घायल कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में गांव ताजेवाला निवासी बालकृष्ण ने बताया कि उसका दामाद राहुल रक्षाबंधन पर बेटी को लेकर अपने ससुराल आया हुआ था। रात काे करीब साढ़े आठ बजे राहुल अपने साले अमित के साथ बाथरूम करने के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान गांव का एक युवक स्विफ्ट गाड़ी को राहुल व अमित के आगे एकदम से ब्रेक मारकर रोक दी। राहुल ने कहा कि गाड़ी में हॉर्न नहीं है क्या। अभी कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता।
इतना कहते ही गाड़ी में से युवक लोहे का तेजधार हथियार लेकर बाहर निकला और राहुल के सिर में मार दिया। वहीं साथ खड़े अमित को धक्का मारा। शोर सुनकर वह सभी भी घर से बाहर आए तो देखा कि आरोपी राहुल और अमित के साथ मारपीट कर रहा था। उन दोनों को बचाने के लिए आगे आया तो आरोपी ने उसके सिर पर भी उसी तेजधार हथियार से हमला किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहुल व उसे प्रतापनगर के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें यमुनानगर सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद रात को करीब दो बजे वह अन्य परिजनों के साथ दो बाइकों पर अपने घर ताजेवाला लौट रहे थे। इस दौरान मनीष, सुशील और राहुल एक बाइक पर आगे-आगे चल रहे थे।
वहीं दूसरी बाइक पर वह राकेश और रामेश्वर के साथ पीछे-पीछे आ रहा था। गांव देवधर के पास पीछे से एक बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में आई और हमारे आगे चल रही राहुल, मनीष और सुशील की बाइक में टक्कर मार दी। इससे चोटिल हो गए। उन्होंने तुरंत उनके पास जाकर अपनी बाइक रोकी।
इतने में गाड़ी में से 8-10 युवक हाथों में डंडे लेकर नीचे उतरे और हमला कर दिया। प्रतापनगर थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।