फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son, daughter-in-law and grandson on police remand for murder

Yamuna Nagar News: कत्ल में बेटा, बहू और पोता पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Son, daughter-in-law and grandson on police remand for murder
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के सुढल गांव निवासी 68 वर्षीय नीलम देवी के हत्यारोपी बेटे राकेश, पुत्रवधू सुमन और पोते सागर को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त परना व कार बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज के अनुसार, अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि नीलम देवी ने अपने इकलौते बेटे राकेश को साल 2015 में अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद राकेश अपने परिवार के साथ देहरादून चला गया था। अब नीलम ने अपना 300 गज का प्लाट बेचा था, जिसका पता राकेश को चल गया था। उन्हीं रुपयों को हड़पने के लिए राकेश ने बेटे सागर और पत्नी सुमन के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रची। इसके तहत 18 फरवरी को राकेश अपने बेटे और पत्नी के साथ सुढल आया और अपनी मां नीलम देवी को गंगा स्नान कराने के बहाने अपने साथ कार में बिठाकर ले गया। इसके बाद उत्तराखंड के विकास नगर में डालीपुर बांध के पास नहर की पटरी किनारे कार रोककर आरोपी राकेश व उसके बेटे सागर ने नीलम की परने से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। फिर दो मार्च को सागर ने अपनी दादी के लापता होने की फर्कपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सागर ने कहा था कि वह अपनी बुआ के पास अंबाला के दुखेड़ी में रहता है। जबकि उसका पिता राकेश व मां सुमन देहरादून में रहते हैं। उसकी दादी से 16 फरवरी को बात हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की तो पता चला कि 18 फरवरी को आरोपी राकेश, सुमन व सागर गांव सुढल में आए थे। तभी से नीलम लापता थी। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद प्रॉपर्टी के दस्तावेज लेने के लिए सागर और उसकी मां सुमन नीलम के घर आए। तब पड़ोसियों ने उन्हें देखकर शक जाहिर किया था। पुलिस ने शक के आधार पर जब सागर को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया तो आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर ने बताया कि उसके पिता राकेश का दादी नीलम के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। उसके पिता को शक था कि उसकी दादी गांव की प्रॉपर्टी बेचने के बाद उसे कुछ नहीं देगी। इस पर उन्होंने गांव में आकर अपनी दादी को हरिद्वार गंगा स्रान करने के बहाने कार में उत्तराखंड के डालीपुर बांध के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया। इस दौरान उत्तराखंड की विकासनगर पुलिस को नहर से महिला का एक शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका संस्कार करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed