फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Som river's water recedes, trouble continues

Yamuna Nagar News: सोम नदी का पानी उतरा, मुसीबत बरकरार

Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Som river's water recedes, trouble continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। खानूवाला गांव के ग्रामीणों के घरों से सोम नदी का पानी उतर गया है। लेकिन पानी के साथ बहकर आई मिट्टी और गाद रास्तों व घरों के आंगन में जम गई हैस जिसे ग्रामीण अब बाहर निकाल रहे हैं।
बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा समस्या मवेशियों को लेकर पैदा हो गई है। मवेशियों के लिए खेतों में लगा हरा चारा व गांव में रखा सूखा चारा सब बर्बाद हो गया है। ऐसे में अब रिश्तेदार व आसपास के ग्रामीणों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। जब से सोम नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद खानूवाला में बाढ़ आई। इससे ग्रामीणों की नींद भी उड़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण गगनदीप ने बताया कि गांव वाले रात को चैन की नींद भी नहीं सो पाते हर समय फिर से बाढ़ आने का डर सताए रहता है। इसके अलावा टूटी पटरी का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है, अगर दोबारा से बाढ़ आई तो सीधा उनके घरों तक पहुंच जाएगा। ऐसे में ग्रामीण अपने स्तर पर रात के समय नदी की लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दो बार आई बाढ़ के कारण खानूवाला के कई ग्रामीणों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली हुई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ सहदेव का कहना है जिस जगह सोम नदी की पटरी टूटी थी। वह लगभग 400 मीटर के करीब है। मशीनें, और मजदूर लगी हैं। जल्द काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed