फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Som and Pathrala rivers are in spate, 100 acres of crops submerged

Yamuna Nagar News: सोम और पथराला नदियां उफान पर, डूबी 100 एकड़ फसल

Fri, 02 Aug 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Som and Pathrala rivers are in spate, 100 acres of crops submerged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। मानसून सीजन में पहली बार सोम व पथराला नदियां उफान पर आ गईं। ऐसे में साथ लगते खेतों में दोनों नदियों का पानी घुस गया, जिससे फसलें पूरी तरह से डूब गई। अचानक एक साथ इतना पानी आ जाने से करीब 100 एकड़ से भी ज्यादा में लगी फसल को नुकसान होने के आसार हैं।
पिछले साल भी दोनों नदियों में एक साथ पानी आ गया था, जिससे कई एकड़ में लगी धान की फसल खराब हो गई थी। उधर किसानों का आरोप है कि अगर समय रहते सिंचाई विभाग ने बाढ़ राहत बचाव कार्य पूरे किए होते तो शायद यह नुकसान न होता। बाढ़ के पानी से हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर किसानों ने स्पेशल गिरदावरी की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों व मैदानी इलाकों में हुई भारी बाशि के कारण सोम व पथराला नदियों में बाढ़ के हालात बने हैं। कई जगह बाढ़ का पानी नदियों से बाहर निकलकर खेतों में घुस गया है। जिससे क्षेत्र की धान व गन्ने की फसल जलगम्न हो गई है। गांवों के खेतों में काफी एकड़ तक पानी ही पानी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में घुसे बाढ़ के पानी के बारे में किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने समय रहते बाढ़ बचाव राहत कार्य कराए होते तो नौबत यहां तक नहीं आती। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश कम है। अगर हर वर्ष की तरह बारिश होती तो बाढ़ का पानी ज्यादा नुकसान करता है।
किसान विक्रम, संदीप, काका,अजमेर व सुरेंद्र ने बताया कि सिंचाई विभाग हर वर्ष बाढ़ राहत बचाओ कार्य पर करोड़ों रुपए खर्च करता है। उसके बावजूद भी बारिश का पानी हर साल किसानों की फसलें बर्बाद करके चला जाता है। इस बार भी जिले में करोड़ों रुपए के बाढ़ राहत बचाव कार्य या पूरे नहीं हुए या फिर शुरू ही नहीं हुए। समय पर बाढ़ राहत बचाव कार्य पूरे ना होने का खामियाजा आम जनता व किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि अगर सिंचाई विभाग बाढ़ राहत कार्यों को गंभीरता से कराए तो समय से पहले कार्य पूरे हो जाते हैं। बरसात सीजन का यह पहला बाढ़ का पानी है। पहला ही पानी नदियों से निकलकर लोगों के खेतों फसलों को बर्बाद कर रहा है। क्षेत्र के किसानों ने बाढ़ से प्रभावित जमीनों की स्पेशल गिरदावरी कर मुआवजे की मांग की है।

वर्जन
हमने बाढ़ राहत कार्य को पूरी मजबूती के साथ किया है। सभी साइटों पर समय से काम निपटा लिया गया। नदियों के पानी से कहां-कहां नुकसान हुआ है, उसका जायजा लिया जाएगा। - आरएस मित्तल, एसई, सिंचाई विभाग यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed