फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sold someone else's property by creating fake ID

Yamuna Nagar News: फर्जी आईडी बनाकर बेच दी दूसरे की संपत्ति

Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sold someone else's property by creating fake ID
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। फरीदाबाद के सेक्टर-8 के योगेश शर्मा ने चार लोगों पर मिलीभगत करके फर्जी आईडी बनाकर उसकी यमुनानगर के टैगोर गार्डन में स्थित संपत्ति को बेच देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में योगेश शर्मा ने बताया कि यमुनानगर के टैगोर गार्डन में 140 गज की प्रॉपर्टी है। इस प्रापर्टी पर विवाद चलने के कारण अदालत ने स्टे लगाया है। आरोप है कि उसकी इस प्रॉपर्टी को विक्रम व विशाल ने नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से नई प्रापर्टी आइडी बनाकर उसे धोखे से बेच दिया गया। इस बारे में जब पता चला तो पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि विक्रम व विशाल ने निगम अधिकारियों से मिली भगत करके प्रॉपर्टी आईडी बनाकर अदालत का स्टे लगा होने के बावजूद सस्ते में बेच दिया। पीड़ित ने बताया कि 28 अक्टूबर 2024 को रात को आठ बजकर 55 मिनट पर नई प्रापर्टी आइडी के लिए अप्लाई किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नौ बजकर 46 मिनट पर नई प्रापर्टी आइडी तैयार कर दी गई। जिसमें यह प्रापर्टी सौ गज की दिखाई गई। वहीं प्रापर्टी आइडी का आवेदन दिन के समय में किया जाता है। इस मामले में जांच के बाद शहर यमुनानगर पुलिस ने विशाल, विक्रम, बिल्डिंग इंस्पेक्टर व एक अन्य आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed