फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sold one house to two, grabbed lakhs of earnest money

Yamuna Nagar News: एक मकान दो को बेचा, बयाने के लाखों हड़पे

Mon, 25 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sold one house to two, grabbed lakhs of earnest money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मां-बेटे पर दो मंजिला मकान दो लोगों को बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि जठलाना के रामपाल से बयाना के तौर पर लिए गए साढ़े 19 लाख रुपये हड़प लिए गए। बाद में पता चला कि मकान पहले से किसी महिला को बेचा हुआ है और उसने बैंक से उस पर लोन भी लिया हुआ है। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जठलाना निवासी रामपाल ने बताया कि उसके एक मकान खरीदना था। इस पर उसने मॉडल टाउन निवासी सुमन शर्मा व उसके बेटे दीपक शर्मा से बात की। आरोपियों ने उन्हें सरोजनी कॉलोनी में दो मंजिला मकान दिखाया। सौदा तय होने पर तीन अप्रैल को उसने बयाना के तौर पर 14 लाख रुपये दे दिए। बाद में साढ़े पांच लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

बयाना देने पर आरोपियों ने पहली मंजिल पर उसे कब्जा दे दिया। इसके बाद जब उन्हें रजिस्ट्री कराने को कहा तो वह टालमटोल करने लगे। आश्वस्त किया कि जब असेस्मेंट उसके नाम पर हो जाएगी तो वह रजिस्ट्री करवा देंगे। बाद में पता चला कि वह मकान उन्होंने पहले से ही लाजपत नगर की एक महिला को बेचा है, जिस पर उसने 32 लाख रुपये का लोन भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से इस बारे में बात की तो वह धमकी देने लगे। इस पर शहर यमुनानगर थाना में शिकायत दी थी। इसके बाद आरोपियों ने मकान खाली कर दिया था। अभी तक मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed