फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sold friend for 75 thousand, man raped

Yamuna Nagar News: सहेली को 75 हजार में बेचा, व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sold friend for 75 thousand, man raped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। इलाके की 25 वर्षीय महिला ने अपनी तीन सहेलियों पर नशीला पदार्थ देकर एक व्यक्ति को 75 हजार रुपये में बेचने और उसके साथ गलत काम करवाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उस पर झाड़ फूंक भी कराई गई। पता लगने पर वह किसी तरह से वहां से बचकर बिलासपुर पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। यहां बिलासपुर थाना पुलिस ने मामले में तीनों सहेलियों व आरोपी व्यक्ति पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मुलाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
एक महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले वह अंबाला के मुलाना में अपनी सहेली कमला के पास गई थी। वहां पर दो सहेली खुड्डा निवासी बबली व खोजीपुर निवासी सविता उर्फ रीना भी उससे मिली। आरोप है कि उसकी तीनों सहेलियां उसे एक स्वीट शॉप पर लेकर गई। वहां पर खाना खाने के बाद वापस आ गए। अगले दिन से उसे नोहनी गुरुद्वारा में लेकर गई। ववहां पर उसका नाम परिवर्तन कराया। इसके बाद वह एक दुकान पर खाना खाने के लिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उसकी सहेलियों ने उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो वह नोहनी निवासी मोहन सिंह के घर पर थी। उसके कपड़े अलग-अलग पड़े थे। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोप है कि मोहन सिंह ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे झाड़ फूंक कराने के नाम पर रायपुररानी क्षेत्र के गांव गढ़ी में किसी मौलवी के पास भी लेकर गई थी। जहां पर उसकी झाड़ फूंक कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी सहेलियों ने उसे 75 हजार रुपये लेकर मोहन सिंह को बेचा। आरोपी मोहन ने उसके साथ गलत काम किया। वह किसी तरह बचकर वहां से निकली और बिलासपुर पहुंची। यहां आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने उसकी तीनों सहेलियों व आरोपी मोहन के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस अंबाला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना अंबाला के मुलाना क्षेत्र की है। महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मुलाना थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई मुलाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed