फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Social organizations are busy in managing Chhath festival

Yamuna Nagar News: छठ पर्व के प्रबंध करने में जुटे सामाजिक संगठन

Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Social organizations are busy in managing Chhath festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिवाली के छह दिन बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पर्व में महिलाएं तलाब, पोखर, नहर, नदी के पानी में खड़े होकर अस्त व उदय होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। यह पर्व मुख्यत: पूर्वी भारत के लोग नदी, नहर, तालाबों के घाट पर मनाते हैं। जिले में भी छठ को लेकर खूब धूम है।
जिले में हजारों लोग पूर्वोत्तर भारत से आकर बसे हैं। छठ का शहर में सबसे बड़ा कार्यक्रम पश्चिमी यमुना नहर पर होता है। यहां पर छठ मनाने के लिए करीब एक लाख श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन छठ की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन भी इस दिशा में काम कर रही हैं। इस दौरान पश्चिमी यमुना घाट पर सफाई के साथ रास्ता समतल करना, बेदी रंगाई सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार छठ सात व आठ नवंबर को मनाई जा रही है। इस दौरान कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से घाट पर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं। बाड़ी माजरा पुल स्थित घाट पर श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट, पूर्वांचल महासभा व अन्य संगठनों की ओर से कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट संस्थापक जयप्रकाश ने बताया कि इस बार घाट पर सांस्कृति कार्यक्रम करवाया जा रहा है। जिसमें कई भोजपुरी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। कई भजन गायक छठी मैय्या का भजनों से गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए मंगलवार को बुलडोजर लगाकर घाट की सफाई की गई है। रास्ता समतल किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए घाट पर प्रबंध किए जा रहे हैं। जयप्रकाश ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पानी में उतरने के दौरान बार्डर बनाया जाएगा। वहीं, किनारों पर रस्सियों व टायर ट्यूब का प्रबंध किया जाएगा। ताकि अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके लिए कई प्रशिक्षित गोताखोरों को भी मौके पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन के साथ मिलकर जो कार्य बाकी हैं वे पूरे करवाए जा रहे हैं।


यह काम अभी बाकी

छठ पर्व मनाने के लिए पश्चिमी यमुना घाट पर हजारों लोग उमड़ेंगे। इस दौरान किसी को परेशानी न हो इसके बंदोबस्त अभी अधूरे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अभी यहां पर अस्थाई शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, यमुना की पटरी पर रोशनी, घाट पर रोशनी, पटरी के गड्ढ़े भरने इत्यादि काम अभी बाकी है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि समय रहते सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। पर्व के दौरान किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed