{"_id":"69a489903db6a75a1f09d614","slug":"social-harmony-was-said-to-be-necessary-for-unity-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152232-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सामाजिक समरसता को एकता के लिए बताया आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सामाजिक समरसता को एकता के लिए बताया आवश्यक
Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। धर्मकोट गांव में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और पांच परिवर्तन के संदेश पर जोर दिया गया। मलिकपुर बांगर मंडल के आठ गांवों से करीब 500 से अधिक महिला-पुरुष सम्मेलन में शामिल हुए। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों के माध्यम से शिव मंदिर परिसर पहुंचे, जहां कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता हरियाणा विद्युत नियामक बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग ने पांच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को समाज की एकता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। मंडल प्रचारक प्रकाश और मुकेश कुमार ने संगठन के कार्यों पर विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार किया गया। बच्चों ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रहित और समाजहित के संकल्प के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।