{"_id":"d9b1fa0e595446e6ed55cc38d50e5ce1","slug":"smugglers-try-to-rammed-car-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 23 May 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर जांच कर रही पुलिस पार्टी पर गो तस्करों ने कैंटर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान किसी तरह पुलिस कर्मचारियों ने जान बचाई और आरोपी नाका तोड़ कुछ दूरी पर कैंटर छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आठ गो वंशजों को मुक्त कराया और कैंटर सवार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना शहर जगाधरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गो वंशजों को वध के लिए एनएच-73 चंडीगढ़-सहारनपुर मार्ग से यूपी ले जा रहे हैं। पुलिस ने जगाधरी बस स्टैंड के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान अंबाला की ओर से एक कैंटर को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन कैंटर चालक ने रुकने के बजाए वाहन को पुलिस पार्टी पर चढ़ाने का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कैंटर चालक ने पुलिस के नाके को तोड़ भागने का प्रयास किया लेकिन थोड़ी दूरी पर कैंटर बंद हो गया। जिसमें सवार आरोपी कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कैंटर की जांच की, तो उसमें से आठ बैल बरामद हुए। जिनमें एक बैल मृत मिला।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कैंटर सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर वाहन चढ़ाकर हत्या करने के प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाने, पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंगुल से छुड़ाए 35 गो वंशज
जठलाना क्षेत्र में गोरक्षा दल के सदस्यों की मदद से पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 25 बैल मुक्त कराए। दल के संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंशजों को जठलाना मार्ग से यूपी की ओर ले जा रहे हैं।
सूचना पर उन्होंने जठलाना थाना के पास नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। कुछ देर के बाद कैंटर में बैलों को लेकर कुछ तस्कर आते दिखाई दिए। उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी तस्कर वाहन को पीछे की छोड़ कर फरार हो गए। जांच करने पर पुलिस को वाहन से 25 बैल बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, खिजराबाद पुलिस ने अराइयांवाला गांव के पास से गो तस्करों से छह गाय व चार बैलों को मुक्त कराया।