फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slums removed from the side of the state highway

Yamuna Nagar News: राज्य राजमार्ग के किनारे से झुग्गियों को हटवाया

Sun, 16 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Slums removed from the side of the state highway
महिला पुलिस के सामने हाथ जोड़ते झुग्गी में रहने वाले लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य राजमार्ग यमुनानगर-जगाधरी पर सरोजनी काॅलोनी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों को शनिवार को नगर निगम ने उखाड़ने का काम किया। झुग्गी झोपड़ी वाले पिछले दस सालों से अपना कोई मकान व स्थाई निवास न होने के कारण सड़क किनारे रह रहे थे।
झोपडी में रह रही सीमा का कहना है कि जिला प्रशासन पहले भी एक बार आया था और उनके कहने पर हमने सड़क किनारे बनी अपनी झोपड़ियां कम से कम 20 फीट पीछे हटा लिया था, लेकिन आज फिर बिना कोई सूचना दिए हमारी झोपड़ियां तोड़ दी और हमारा घरेलू सामान भी उठाकर ले गए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कहा था कि उन्हें दो दिन का समय दिया जाए ताकि वह कहीं ओर अपना ठिकाना बना ले और अपने बच्चों को भी ले जाएंगे।
विज्ञापन

उनका यह भी कहना है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। एक तरफ तो सरकार गरीबों को मकान बनाकर देने व हर गरीब के पास छत होने की बात कर रही है। वहीं, उन्हें सड़कों किनारे भी रहने नहीं दिया जा रहा। दूसरी तरफ नगर निगम के सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया व सुशील कुमार ने बताया कि ये लोग स्टेट हाइवे पर अवैध रूप से कब्जा कर अपनी झोंपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। जिला प्रशासन ने इन्हें कई बार यहां से अपनी झोपड़ियां उठाने के बारे कहा ,लेकिन इन्होंने प्रशासन के आदेशों की पालना नहीं की। नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों को हटाने व स्वच्छ अभियान के तहत कार्रवाई की है।

महिला पुलिस के सामने हाथ जोड़ते झुग्गी में रहने वाले लोग। संवाद

महिला पुलिस के सामने हाथ जोड़ते झुग्गी में रहने वाले लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed