फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slogans raised over lack of trace of daughter

Yamuna Nagar News: बेटी का सुराग नहीं लगने पर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised over lack of trace of daughter
ईशोपुर गांव में विवाहिता के मायके वालों ने वीरवार को पुलिस के खिलाफ धरना दे दिया। परिजनों का आरोप है पुलिस ने उनकी बेटी का सुराग नहीं लगा पा रही है। वहीं परिवार के समर्थन में भाकियू भी आ गई। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर ने किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी यदि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वे एसके रोड जाम कर देंगे। वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी कंवलजीत सिंह और एसएचओ सदर यमुनानगर जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत विवाहिता के पति और सास को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि वे इस मामले में पहले भी जांच कर चुके हैं। ससुराल वालों से पूछताछ की जा चुकी है। आगे भी जांच जारी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजकली ने बताया कि बेटी गीता की इसी मार्च को गांव धनौरा के विक्रम से शादी हुई थी। शादी से पहले उन्हें बताया गया था कि वह दूध डेयरी करता है। बाद में पता चला कि वह कोई काम नहीं करता है। आरोप है उसकी बेटी गीता के साथ ससुराल में मारपीट की जाती थी। शिकायत में महिला ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसका बेटा अपनी बहन के घर पर शादी का कार्ड देने गया था। तब गीता ने कागज पर लिखकर दिया था कि उसके परेशान किया जा रहा है। उन्हें शक है कि गीता को मारकर फेंक दिया है। यह शिकायत एसपी को 13 नवंबर को दी गई थी। उधर मनदीप रोड छप्पर का कहना है पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है। मामले की सांच की जा रही है। पुलिस ने गीता के पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed