फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slight increase in water level of Hathnikund barrage due to rain

Yamuna Nagar News: बारिश से हथनीकुंड बैराज के पानी में मामूली बढ़त

Sun, 29 Dec 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Slight increase in water level of Hathnikund barrage due to rain
प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हुईै बारिश से हथनीकुंड बैराज के जलस्तर में मामूली बढ़त देखने को मिली लेकिन पानी की कमी के कारण पूर्वी व पश्चिमी यमुना नहर में मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बता दें पहाड़ों और मैदान इलाकों में बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर जल बहाव की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। जिससे हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात को बैराज पर करीब 6000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जो दिन में घटकर 2000 क्यूसेक रह गया। बैराज के गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि अभी ज्यादा बारिश नहीं हुई है, जिससे मांग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यमुना नहर में जल की आपूर्ति की जा सके। इस बारिश से बैराज पर जल बहाव में मामूली सुधार जरूर हुआ है। इससे यमुना नदी में मांग के अनुसार 352 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, तो वहीं पश्चिमी यमुना नहर और पूर्वी यमुना नहर में मांग के अनुसार फिलहाल जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed