फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sledgehammer used on the covered drain in Devi Bhavan Market

Yamuna Nagar News: देवी भवन बाजार में बंद नाले पर चला हथौड़ा

Sat, 13 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sledgehammer used on the covered drain in Devi Bhavan Market
देवी भवन बाजार में नाले से अवैध कब्जे हटवाते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अवैध कब्जों को ढहाने में जुट गया है। जगाधरी बस स्टैंड के पास पांच साल से बंद पड़े नाले को खोलने के बाद जगाधरी के देवी भवन बाजार में बंद किए गए नाले को खुलवाया।
यहां दुकानदारों की ओर से बंद किए गए बड़े नाले को कर्मचारियों ने हथौड़ों की चोट मारकर खोल दिया। खास बात यह रही कि नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने खुद मौके पर पूरी कार्रवाई की निगरानी की। निगम कर्मियों ने हथौड़ों की मदद से नालों पर पक्के तौर पर बनाई गई अवैध स्लैब और अन्य अवरोधकों को तोड़कर बंद पड़े नाले को पूरी तरह चालू किया।
विज्ञापन

इसके बाद नाले से भारी मात्रा में सिल्ट और कचरा निकालकर पानी की निकासी को सुचारू किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने नालों की सफाई कराकर जल निकासी कराई। इस नाले के खुलने से अब देवी भवन बाजार समेत आस-पास के कई बड़े इलाकों को इस मानसून में जलभराव की गंभीर समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकेके अलावा निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सिविल लाइन रोड, राजेश कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राजेश कॉलोनी में पुलिया के पास जाल में फंसे कचरे को साफ कराया गया।

उन्होंने मौके अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जहां कहीं भी नालों पर अवैध कब्जे, स्लैब या किसी भी प्रकार का अवरोध है, उसे बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। जहां भी नालों में कचरा है, उसे तुरंत साफ कराए। बारिश से पहले सभी नालों की गहराई तक सफाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed