फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Skeleton found hanging in the forest

जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला कंकाल, तीन माह पहले आत्महत्या करने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found hanging in the forest
क्षेत्र के गांव झंडा के जंगल में पेड़ से लगे फंदे पर कंकाल लटका मिला। यह कंकाल महिला का है या पुरूष का इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा थाना प्रभारी रामफल ने बताया गांव झंडा के जंगल में शिव मंदिर से सतकुम्भा मंदिर की तरफ पर गोवंश चराने गए लोगों को पेड़ पर लगे रस्सी के फंदे से कंकाल लटका मिला। इसकी सूचना उन लोगों ने साढौरा थाना में दी। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पेड़ पर रस्सी के बने फंदे से एक कंकाल लटका हुआ था। मृतक का शव पूरी तरह सड़कर कंकाल बन चुका था। उसकी हालत ऐसी हो गई है कि ये पता लगाना बहुत मुश्किल है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। सड़ने के कारण मृतक के कपड़ों की भी पहचान करना मुश्किल था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। डॉक्टरी जांच के बाद ही पता चलेगा यह कंकाल पुरुष का है या महिला का। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि करीब तीन चार माह पहले फंदा लगाकर शख्स ने आत्महत्या की होगी। यह कंकाल किसका है। इसकी जांच की जा रही है। आसपास गांवों में लापता हुए लोगों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed