फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sixth accused arrested in fake e-rwana case

Yamuna Nagar News: फर्जी ई-रवाना जारी करने मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused arrested in fake e-rwana case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। एचएमजीआईएस पोर्टल में फर्जीवाड़ा कर ई रवाना के जरिए खनन सामग्री बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी दादरी निवासी जतिन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब तक अवैध खनन के इस खेल में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में सामने आया कि आरोपी जतिन स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों से गठजोठ रखता। स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों की मांग के हिसाब से वह पूर्व में गिरफ्तार किए गए करतार सिंह से संपर्क कर फर्जी ई रवाना जारी कराकर उन्हें देता था। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी जतिन गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रिमांड में कई अहम पहलूओं पर पूछताछ की जाएगी। अभी तक की जांच में इस पूरे फर्जीवाड़े में खनन माफिया, ट्रांसपोर्टर, स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों का गठजोठ सामने आया है। स्क्रीनिंग प्लांट संचालक अवैध रूप से खनन करते थे। इसके लिए पोर्टल के माध्यम से बंद पड़ी फर्माें के फर्जी ई रवाना तैयार करते थे। जिसे आगे ट्रांसपोर्टरों को देकर अवैध खनन सामग्री को बेचा जाता था। यह पूरा खेल बेलगढ़, बल्लेवाला व रणजीतपुर जोन में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए 25 दिसंबर 2023 को एचएमजीआईएस (हरियाणा माइन्स एंड जिओलाजी इंफोर्मेशन सिस्टम) पोर्टल जारी किया। खनन कारोबार करने वाली फर्में इस पोर्टल के जरिए ही खनन कारोबार कर सकती है। इस पोर्टल पर खनन की खरीद व बिक्री से संबंधित जानकारी दर्ज करना होता है। इसके बाद ही परमिट जारी किया जा सकता है। लेकिन इस पोर्टल का भी माफिया ने तोड़ निकाल लिया था। रणजीतपुर क्षेत्र में पोर्टल के माध्यम से फर्जी ई-रवाना जारी कर अवैध खनन किया जा रहा था।


ये था पूरा मामला

बिलासपुर पुलिस ने 28 अगस्त को खान एवं भू खनन अधिकारी निरंजन कुमार की शिकायत पर जैतपुर क्षेत्र में पोर्टल पर फर्जी ई-रवाना जारी कर अवैध खनन करने का केस दर्ज किया था। निरंजन ने बताया था कि गांव जैतपुर के समीप खनन जाेन में आरके ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से पोर्टल पर अवैध तरीके से ई रवाना जारी किए जा रहे है। उन्होंने मौके पर जांच की तो गांव के समीप आसपास के क्षेत्र में एमआर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कोई फर्म नहीं मिली है। इस केस में पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास निवासी करतार सिंह, गांधी धाम जगाधरी निवासी अमरेंद्र सिंह, जय सिटी जगाधरी निवासी हरजीत सिंह, सावनपुरी निवासी गुलशन गेरा की संलिप्तता मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने डेकडीवाला निवासी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया था। अब मामले में आरोपी दादरी निवासी जतिन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed