{"_id":"655d0a19e7ce3ede130d40fa","slug":"six-to-eight-lakh-devotees-are-expected-to-attend-the-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-9416-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेले में छह से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेले में छह से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि श्री कपाल मोचन मेला इस बार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने विशेष तैयारियां की हैं। मेला परिसर में सफाई का विशेष प्रबंध करने पर जोर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता में भी आनंद आए।
उन्होंने कहा कि इस बार 600 नए अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की गई है । चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। डीसी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार मेंं मीडिया से बातचीत की। उन्होंने 23 से 27 नवंबर तक चलने वाले मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मेले में हर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा, चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। रात को भी दिन जैसा माहौल दिखाई देगा। बिजली व्यवस्था दुरूस्त रहेगी। लोगों के मनोरंजन के लिए जिला सूचना, जन सम्पर्क,भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा स्टेज पर धार्मिक, सामाजिक व देशभक्ति से प्रेरित गीत प्रस्तुत किए जाएगे। उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्थानीय बसों के भी फेरों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्किंग से मेले तक आने के लिए बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि मेले में किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेला 126 एकड़ में फैला है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए है, भंडारों व अन्य स्टालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बसताड़ा, एआईपीआरओ मनोज पांडेय सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।