फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six thousand players will show their strength in the MP Sports Festival

Yamuna Nagar News: सांसद खेल महोत्सव में छह हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 17 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six thousand players will show their strength in the MP Sports Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिलास्तरीय सांसद खेल महोत्सव 17 का आज रंगारंग आगाज होगा। यह खेल महोत्सव 25 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत पांच खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इस खेल महोत्सव में जिलेभर से करीब 6,000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके लिए पहले खंड और फिर जिलास्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके बाद सांसद क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के लिए टीमों व खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग खेल मैदान में होंगी।

यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल की ओर से करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 9.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। यह प्रतियोगिताएं 17 से 25 नवंबर तक करवाई जाएंगी। इसके लिए 46,000 से ज्यादा खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, और क्रिकेट टीम इवेंट हैं। वहीं, बैडमिंटन में एकल व जुगल मुकाबले करवाए जाने हैं। प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियां दोनों भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग श्रेणी में बांटी गई है। इस दौरान कबड्डी और खो-खो की प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की संख्या 15 है। इसे अलावा बैडमिंटन के लिए लड़के-लड़कियों दोनों की आयु वर्ग में सिंगल व डबल में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। क्रिकेट कोच रजनीश कालिया ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। सोमवार को इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।
सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी के टीम इवेंट होने हैं। इसमें लड़के और लड़कियों के तीन आयु वर्ग शामिल हैं। इस दौरान कबड्डी और खो-खो में सबसे ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिले से कबड्डी की करीब 100 टीमों का पंजीकरण हुआ है। वहीं, खो-खो में 90 से ज्यादा टीमों का पंजीकरण किया गया है।

इसी तरह क्रिकेट में 58 से 60 टीमों की एंट्री हुई है। इसमें 24 टीमें लड़कियों की हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। एथलेटिक्स में 100 और 1500 मीटर दो ही स्पर्धाएं करवाई जानी हैं। यह लड़के-लड़कियों दोनों के लिए हैं। इसमें तीनों आयु वर्ग में करीब 2,800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed