{"_id":"6737d39c5247473cb20c6316","slug":"six-people-including-two-girls-missing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128460-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो युवतियों समेत छह लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो युवतियों समेत छह लोग लापता
विज्ञापन
यमुनानगर। अलग अलग स्थानों से किशोरी व दो युवतियों समेत छह लोग लापता हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए है। साढ़ौरा क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मीना ने बताया कि उसके पति कृष्ण पाल मेहनत मजदूरी करता था। करीब दो माह पहले उसका पति घर से बिना बताए चला गया था लेकिन अब तक लौटकर वापस नहीं आया।
उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, आजाद नगर से 19 वर्षीय युवक दीपांशू लापता हो गया। उसकी मां पूनम ने बताया कि उसका बेटा 13 नवंबर को दोपहर बाद घर से बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, सदर जगाधरी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12 नवंबर की रात को बिना बताए घर से कहीं चली गई।
सुबह तीन बजे जब उनकी आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थी। तभी उसके लापता होने का पता चला। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, सेक्टर 17 क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका घर में ही क्लीनिक है। क्लीनिक पर उसकी भतीजी भी उसके साथ काम करती है। 13 नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे उसकी भतीजी क्लीनिक से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उधर, छछरौली के बलाचौर गांव से 50 वर्षीय कमलेश देवी लापता हो गई। पुलिस ने उसकी बेटी मनीषा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, बिलासपुर के एक गांव से युवती बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।