फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six new dengue cases were found, the number of patients increased to 201

डेंगू के छह नए केस मिले, 201 हुई मरीजों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue cases were found, the number of patients increased to 201
हुडा डिस्पेंसरी में डेंगू की रोकथाम को लेकर बैठक करती जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डेंगू का डंक बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में छह नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इससे अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है। इसी के मद्देनजर जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय, हुडा डिस्पेंसरी सेक्टर-17 में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह के नेतृत्व में डेंगू व मलेरिया बीमारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इसमें सभी पीएचसी, सीएचसी के मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों और सुपरवाइजर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने सिविल सर्जन को जिले में डेंगू और मलेरिया के केसों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि डेंगू के केस में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी डेंगू का आंकड़ा पिछले साल से कम है। फिर भी किसी तरह की लापरवाही विभाग को नहीं बरतनी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश हुई है। जिससे खाली प्लॉटों, घरों की छतों पर रखे बेकार सामान में बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिसमें मच्छरों का लारवा पनपता है। इसलिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी घर-घर जाकर लारवा की जांच करने के लिए लगाई गई है वह इसकी जांच करे। जिन घरों में लारवा मिलता है उन्हें नोटिस दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया सभी वर्करों और सुपरवाइजर को रिफ्रेश ट्रेनिंग भी कराई गई है। जिसमें सभी को बताया गया है कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संदिग्ध बुखार के लक्षण मिलने पर तुरंत मरीज के ब्लड की स्लाइड बनाई जाए। जिसे जांच के लिए लैब में तुरंत भेजें। यदि समय रहते मरीज को उपचार मिल जाए तो उसकी जान को भी बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल मरीज 201 हो गए हैं। जहां पर डेंगू का मरीज मिलता है वहां पर फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अलावा नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ को भी फॉगिंग के लिए दवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed