{"_id":"6914ed200cf85f1f770a11d6","slug":"six-masked-men-entered-the-house-with-swords-and-threatened-the-father-and-son-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146703-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में तलवारें लेकर घुसे छह नकाबपोश ने पिता-पुत्र को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में तलवारें लेकर घुसे छह नकाबपोश ने पिता-पुत्र को दी धमकी
Thu, 13 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना साढौरा क्षेत्र के अंटारी गांव में छह नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को तलवार दिखाकर मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर एक युवक को नामजद कर पांच अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में अंटारी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका कुछ दिन पहले गांव के नमन से किसी बात पर झगड़ा था। उस समय गांव के मौजिज लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया, पर नमन उनसे रंजिश रखने लगा। देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह अपने बेटे सर्वजीत सिंह के साथ घर पर मौजूद थे। तब नमन अपने साथ पांच नकाबपोश युवकों को लेकर घर में घुस गया। इन लोगों के हाथ में तलवारें थी, जिन्हें दिखाकर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद यह लोग मौके से भाग गए। तब इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन