फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six hundred rupees and mobile snatched from bank worker by showing fear of knife

चाकू का डर दिखाकर बैंक कर्मी से छीने छह सौ रुपये व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Six hundred rupees and mobile snatched from bank worker by showing fear of knife
सदर थाना क्षेत्र के गांव कलानौर के नजदीक लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे युवक ने बैंक कर्मी को चाकू मारने का डर दिखाकर उससे छह सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गांव सलूरी निवासी सागर ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह गांव टोडरपुर स्थित एक्सिस बैंक में नौकरी करता है। 23 अगस्त को वह बैंक की मुख्य शाखा में किसी काम से आया था। शाम को जब वह बाइक पर घर लौट रहा था, तो पांसरा फाटक के नजदीक एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने युवक को बैठा लिया। गांव कलानौर के नजदीक हाईवे पर पीछे बैठे युवक ने पीछे से नुकीली चीज लगाकर उससे कहा कि बाइक को कच्चे रास्ते पर लेकर चल, नहीं तो उसकी पीठ में चाकू घुसा दूंगा। डर के कारण वह बाइक को कच्चे रास्ते पर ले गया। यहां पर युवक ने उसकी जेब से छह सौ रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया या पुलिस को शिकायत दी तो वह उसे जान से मार देगा। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed