फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six doctors were on leave at the district civil hospital, leaving patients in distress

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में छह डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज रहे परेशान

Tue, 30 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Six doctors were on leave at the district civil hospital, leaving patients in distress
जिला नागरिक अस्तपाल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी डॉक्टरों ने साल के आखिरी दिनों में छुट्टियों की झड़ी लगा दी है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में 30 दिसंबर को सात और 31 दिसंबर को पांच डॉक्टरों ने अवकाश के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं सोमवार को भी अस्पताल में पीएमओ एवं सिविल सर्जन समेत छह डॉक्टर छुट्टी पर रहे।
पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह के पास ही सिविल सर्जन का कार्यभार है। वह सप्ताहभर से छुट्टी पर चल रहे हैं। अभी तक उनकी अनुपस्थिति में उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी सिविल सर्जन का कार्यभार देख रहीं थी। सोमवार को वह भी छुट्टी पर चली गई।
विज्ञापन

ऐसे में उनकी जगह डॉ. विपिन गोंदवाल ने सिविल सर्जन का अतिरिक्त दायित्व संभाला। पीएमओ का कार्यभार फिलहाल डॉ. विपुल गोयल देख रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहीं। ऐसे में ओपीडी में नेत्र रोगियों की बहुत ज्यादा भीड़ रही। पीएमओ का कार्यभार संभाल रहे डॉक्टर कभी ओपीडी देखते तो कभी प्रशासनिक कार्यों की निपटाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह आरएमओ भी आधे दिन की छुट्टी पर रहीं। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने पहले ओपीडी देखी इसके बाद वह ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के लिए चले गए। ऐसे में उनके केबिन के बाहर भी मरीजों की भीड़ रही।
सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण अस्पताल में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इसी तरह उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में एक महिला डॉक्टर व सर्जन भी छुट्टी पर रहे। जगाधरी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में महिला डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से यहां भी महिलाओं को ओपीडी में काफी इंतजार करना पड़ा।
यहां एकमात्र सर्जन हैं। ऐसे में उनकी छुट्टी ने भी मरीजों की परेशानी को बढ़ाकर रख दिया। वहीं, जिलेभर में 31 दिसंबर को 10 डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। डॉक्टरों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ डॉक्टर आज व कल में भी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
साल खत्म होते ही छुट्टियां हो जाएंगी लैप्स : बताया जा रहा है कि डॉक्टर साल खत्म होने से पहले अपनी बकाया छुट्टियों का लाभ लेना चाहते हैं, क्योंकि नए वर्ष में यह छुट्टियां लैप्स हो जाती हैं। महिला डॉक्टर को अब सालभर में 25 छुट्टी और पुरुष डॉक्टर को 20 छुट्टी मिलती हैं। डॉक्टरों की कमी का सीधा असर मरीजों पर पड़ने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 2000 से 2200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं।
सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ जुटने लगती है। डॉक्टरों की संख्या कम होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कई मरीजों को बिना दिखाए भी लौटना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टरों के लिए हर साल छुटि्टयां निर्धारित की जाती हैं। डॉक्टर सालभर में यह छुट्टियां कभी भी ले सकते हैं। अब साल खत्म होने को है, इसलिए वह अपनी छुट्टी को पूरा कर रहे हैं। काफी डॉक्टर छुट्टी लेते भी नहीं हैं। जो छुट्टी पर रहेंगे उनकी जगह दूसरे डॉक्टरों से ओपीडी में काम लिया जाएगा। -डॉ. विपिन गोंदवाल, कार्यवाहक सिविल सर्जन, यमुनानगर।

जिला नागरिक अस्तपाल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला नागरिक अस्तपाल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed