फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SIT team asked the contractor, since when, how much and why were they giving money to the workers

एसआईटी टीम ने ठेकेदार से पूछा, कब से, कितने और क्यों दे रहे थे कर्मियों को रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
SIT team asked the contractor, since when, how much and why were they giving money to the workers
यमुनानगर। एसआईटी ने शराब ठेकेदार नरेंद्र कुमार से लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ की। इस दौरान मामले से जुड़ी बातों को अलग-अलग एंगल से पूछा गया। जिसमें आरोपी पुलिसकर्मियों को कब से पैसे देते थेे, क्यों देते थे, कितने देते थे आदि सवाल किए गए। ठेकेदार नरेंद्र ने टीम को बताया कि जब वह पैसे व शराब की पेटी या बोतल न देने का विरोध करता था तो आरोपी कर्मी उसे वर्दी की धौंस दिखाकर उसे झूठे केस में फंसाने की बात कहते थे। जिससे वह डर जाता था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान ठेकेदार ने बताया कि कई बार आरोपी कर्मी शराब न मिलने पर उसके ठेके के सामने ही जिप्सी को खड़ा कर देते थे। इस वजह से ग्राहक भी पुलिस की गाड़ी देखकर दुकान पर नहीं आते थे। नरेंद्र के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों को रुपयों के साथ-साथ शराब की पेटियां बार-बार लेने से उसे काफी नुकसान हो रहा था। इससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की और आरोपियों की रिकॉर्डिंग की। ठेकेदार नरेंद्र कुमार ने एसआईटी टीम को बताया कि मामले में अब उसे जान का खतरा भी लग रहा है। उसे शक है जहां वह जाता है उसका पीछा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शराब ठेकेदार नरेंद्र कुुमार से रुपये व शराब की मांग करने के मामले में एक एएसआई, ईएएसआई समेत एक अन्य पुलिस कर्मी को निलंबित किया जा चुका जबकि आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस को लिखा गया है। एसपी मोहित हांडा के अनुसार इस मामले में जांच के लिए रादौर के डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में एसआईटी गठित की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
उल्लेखनीय है अंबाला के ब्लॉक बराड़ा के गांव कंबास निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 22 जून 2021 से साढौरा के गांव असगरपुर में शर्मा एसोसिएटस के नाम से शराब का ठेका लिया हुआ है। आरोपी पुलिसकर्मी उससे रुपये व शराब की मांग करते आए हैं। एक आरोपी पुलिसकर्मी हर माह एक शराब की पेटी लेता था और साथ ही पैसे की भी उगाही करता था। दूसरा आरोपी भी शराब की मांग करता था और तीसरा पुलिसकर्मी उससे इंस्पेक्टर के नाम पर हर माह 20 हजार रुपये व एक पेटी अंग्रेजी शराब के लेता था और पांच हजार रुपये अपनी उगाही के लेता था। आरोप है पुलिसकर्मी ने उसे धमकाया और कहा यदि मंथली नहीं बढ़ाई तो उसे क्षेत्र में काम करने नहीं दिया जाएगा। इन सब से परेशान होने के बाद नरेंद्र कुमार ने सरकार व पुलिस महकमे में शिकायत दी थी।
मामले में ठेकेदार से सामान्य बातचीत की गई है, बाकी मामले में जांच चल रही है।
- राकेश, इंस्पेक्टर, सीआईए टू, एसआईटी टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed