फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sister-in-law's brother-in-law accused of attempted rape

Yamuna Nagar News: जेठानी के जीजा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's brother-in-law accused of attempted rape
बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने रिश्तेदार पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोपी उसकी जेठानी का जीजा है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में जेठानी को बताया तो उसने भी आरोपी का साथ दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। मामले में महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दंपती समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जेठानी की सगी बहन व पति अक्सर उनके गांव में आते-जाते रहते हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि जेठानी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध हैं। आरोपी जीता अब उस पर भी गलत नजर रखने लगा था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी आया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। इस बारे में उसने जेठानी को बताया लेकिन उसने बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार छह जून को गांव में एक शादी थी। जिसमें आरोपी, उसकी पत्नी भी आए हुए थे। इसी दौरान आरोपी उसके कमरे में घुस आया। उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर जेठानी व आरोपी की पत्नी भी आ गई। जब उन्हें इस बारे में बताया तो उल्टा उस पर ही आरोप लगाने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उससे मारपीट की। आसपास के लोग जब एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी व पत्नी की बहन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed