{"_id":"62e1a0ff1dc997113d4cbaa2","slug":"single-use-plastic-was-being-used-the-corporation-raided-and-deducted-the-invoices-of-24-shopkeepers-yamuna-nagar-news-knl11602482","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तेमाल कर रहे थे सिंगल यूज प्लास्टिक, निगम ने छापेमारी कर 24 दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तेमाल कर रहे थे सिंगल यूज प्लास्टिक, निगम ने छापेमारी कर 24 दुकानदारों के काटे चालान
विज्ञापन
यमुनानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर निगम ने शिकंजा कसा हुआ है। नगर निगम ने टीमों दोनों जोन में सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 दुकानदारों का चालान काटे। इस दौरान इन दुकानदारों पर लगभग 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया। दोनों जोन में निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदार दिन ढलने के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हैं। इस पर उन्होंने एसआई प्रदीप कांबोज, निगम कर्मी हरप्रीत सिंह, होमगार्ड के जवानों के साथ देर शाम को मुध चौक, प्यारा चौक, मॉडल टाउन व अग्रसेन चौक पर छापेमारी की। इस दौरान छह दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन का इस्तेमाल करते मिले। सबसे बड़ी कार्रवाई प्यारा चौक स्थित ढाबे पर की गई।
यहां छापेमारी के दौरान निगम को लगभग साढ़े छह किलोग्राम पॉलिथीन बरामद किया। जिस पर उसका लगभग 30 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा एसआई अमित कांबोज, एसआई प्रदीप दहिया, एएसआई सचिन कांबोज, मंदीप, हरप्रीत व होमगार्ड के जवानों की टीम ने बुड़िया, इंदिरा मार्केट, छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन व अन्य स्थानों पर छापेमारी की। सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन मिलने पर आठ दुकानदारों के चालान किए गए। जिनसे जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन
यमुनानगर जोन में 10 दुकानदारों के काटे चालान
इधर, यमुनानगर जोन में एसआई बिट्टू, एएसआई सुमित बैंस, एएसआई कृष्ण राणा, राकेश, धर्मवीर व होमगार्ड के जवानों की टीम ने सब्जी मंडी, सरोजनी कॉलोनी, अनाजमंडी जगाधरी स्थित सब्जी मंडी व अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान सब्जीमंडी में तीन, सरोजनी कॉलोनी में चार, जगाधरी अनाजमंडी स्थित सब्जी मंडी में तीन दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। सभी दस दुकानदारों का निगम अधिकारियों ने मौके पर ही चालान कर जुर्माना राशि वसूली।