फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Silver medal winner Sanjeev Rajput honor

सिल्वर मेडल विजेता संजीव राजपूत का सम्मान

Tue, 05 Aug 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 05 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Silver medal winner Sanjeev Rajput honor
कॉमवेनल्थ गेम्स में 50 मीटर शूटिंग राइफल में सिल्वर मेडल जीतकर घर लौटे जगाधरी निवासी संजीव राजपूत का सोमवार को इंडियन नेवी एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. शक्ति सिंह ने की। एक्स नेवी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संजीव राजपूत के जगाधरी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में संजीव के पिता कृष्णलाल और परिवार के अन्य सदस्यों ने शिरकत की।

डॉ. शक्ति सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में संजीव राजपूत ने सिल्वर पदक जीतकर न केवल यमुनानगर जिले का, बल्कि भारतीय नौ सेना और देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे संजीव राजपूत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। एसोसिएशन के जिला प्रधान रामनरेश ने कहा कि खेल ही एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर सकता है।

संजीव राजपूत हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। वर्ष 2004 से अभी तक संजीव राजपूत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताएं जीत कर कीर्तिमान बनाए हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शक्ति कुमार, जिला प्रधान राम नरेश और अन्य अधिकारियों ने संजीव राजपूत को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर पूर्व नौसैनिकों के परिवार सदस्यों के अलावा ऋषिपाल सैनी, मनमोहन सिंह, एडवोकेट डीके बक्शी, करण सिंह, सतपाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, करमबीर पंजेटा, बलदेव सिंह, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह उपस्थित रहे।


रोजाना 7-8 घंटे प्रैक्टिस कर पाया मुकाम
संजीव राजपूत ने अमर उजाला के साथ बातचीत में बताया कि रोजाना 7-8 घंटे की प्रैक्टिस करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। संजीव फिलहाल नेवी में मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी में एकाग्रता का होना बेहद जरूरी है। साथ ही लगातार प्रैक्टिस की बदौलत मुकाम हासिल किया जा सकता है। साथ ही संजीव ने बताया कि वह हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं से भी वे संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed