{"_id":"6844aa9d2766478b16066a06","slug":"si-suspended-for-taking-bribe-from-truck-drivers-on-haryana-up-border-driver-sacked-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1001-138295-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर ट्रक चालकों से रिश्वत लेता एसआई निलंबित, चालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर ट्रक चालकों से रिश्वत लेता एसआई निलंबित, चालक बर्खास्त
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने डायल-112 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हीरालाल को रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया और एचकेआरएम के तहत भर्ती चालक हीरालाल को बर्खास्त कर दिया है। वहीं मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। ये कार्रवाई उन्होंने हरियाणा और उत्तर प्रदेश बाॅर्डर के पुलिस नाके से पहले पुलिस कर्मचारियों द्वारा ट्रक चालकों से 300 से 400 रुपये की रिश्वत लेने का एक वीडियो सामने आने के बाद की है।
इस संबंध में गोरक्षक दल के सदस्यों ने ट्रक चालकों से पैसे लेते हुए का एक स्टिंग आपरेशन किया था। वीडियो में पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे 709-एडी पर पानीपत के सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के तामशाबाद टोल प्लाजा के नजदीक डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से रुपये ले रहे थे। शाम ढलते ही ट्रकों का यूपी की तरफ जाना शुरू हो जाता है और इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की वसूली भी शुरू हो जाती है।
गोरक्षा दल पानीपत के सदस्य दीपक और मंथन शर्मा ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भैंसों व अन्य पशुओं से भरे ट्रक व कैंटर चालकों से पुलिस कर्मियों की ओर से पैसे की शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दी थी। हर बार उनसे इस संबंध में सबूत मांगा जाता था। गोरक्षा दल के सदस्य जब पशुओं के ट्रकाें को रोकते हैं तो पुलिसकर्मी एतराज उठाते है और ट्रक चालक आसानी से बॉर्डर पार कर जाते हैं। अब ईद पर गोरक्षक गोवंश को उत्तर प्रदेश की तरफ जाने से रोकने के लिए मुस्तैद थे। उन्हें पांच मई को सुबह करीब ढाई बजे गो तस्करी की सूचना मिली। इस पर उन्होंने गाड़ियों को रुकवाया तो उनमें भैंसें भरी हुईं मिली।
विज्ञापन
कैंटर चालकों ने बताया कि वे हिसार से यूपी के एक जिले में आयोजित पशु मेले में भैंस लेकर जा रहे हैं। चालकों ने बताया कि वे पुलिसकर्मियों को पैसे देकर यहां तक पहुंचे हैं। पीछे एसएचओ की बोलेरो गाड़ी में एक पुलिसकर्मी को पैसे देकर आए हैं। उनको पता चला कि आगे भी पुलिस का एक नाका है। यहां पैसे देने के बाद उनको उत्तर प्रदेश में प्रवेश मिल जाएगा। मंथन शर्मा और दीपक कैंटर चालकों के साथ आगे बढ़े तो पहले सनौली थाना के पास लगे नाके पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। वहां प्रत्येक गाड़ी के चालकों ने 300 रुपये दिए। वे इसके बाद ही आगे निकल पाए। तामशाबाद टोल प्लाजा के बाद पुलिस की डायल 112 की टीम खड़ी थी। यहां भी 300-300 रुपये प्रति गाड़ी मांगे गए। चालकों ने पैसे न होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि पैसे नहीं दोगे तो भैंस को गाय बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यहां काफी देर बात चलने के बाद पुलिसकर्मियों ने 100-100 रुपये प्रति गाड़ी लेकर आगे जाने दिया। ब्यूरो
वर्जन :
पुलिसकर्मियों के पशुओं की भरी गाड़ियों के चालकों से पैसे लेने का वीडियो आया है। इसमें डायल 112 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह को निलंबित कर लाइन में भेज दिया है। एचकेआरएम के तहत नियुक्त हीरालाल चालक को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाकी नाकों के भी सबूत मिले तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।