Hindi News
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Shri Murti Devi Temple and Shri Durga Bhawan Dharamshala Samiti feeding food to 1000 needy people daily
{"_id":"5ea2f9e48ebc3e90ac764c3f","slug":"shri-murti-devi-temple-and-shri-durga-bhawan-dharamshala-samiti-feeding-food-to-1000-needy-people-daily200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति देवी मंदिर और दुर्गा भवन धर्मशाला समिति जरूरतमंदों को खिला रही भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति देवी मंदिर और दुर्गा भवन धर्मशाला समिति जरूरतमंदों को खिला रही भोजन
जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते समिति सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
यमुनानगर
विज्ञापन
मूर्ति देवी मंदिर समिति और दुर्गा भवन धर्मशाला समिति की ओर से रोजाना 1000 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लॉकडाउन होने के बाद जब 25 मार्च को गरीब लोगों के लिए भोजन की समस्या खड़ी हुई थी। तब से ही मंदिर समिति ने गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की ठान ली थी। पहले 500 जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाया जाता था, लेकिन पिछले 10 दिनों में कुछ संस्थाओं ने जब अपने पैर पीछे किए उनके पास और ज्यादा लोगों भोजन लेने के लिए आए तब से समिति 1000 लोगों का भोजन बनवा कर वितरित कर रही है। मंदिर समिति प्रधान कैलाश चंद ने बताया कि देश पर कोरोना वायरस नाम की एक आपदा आन पड़ी है, ऐसे में वे दिन रात गरीब जनता की सेवा करेंगे। मंदिर समिति गरीब व जरूरतमंद लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी सक्षम लोगों को इस समय अपने देश की सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सेवा में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में कैलाश चंद, विपिन गोयल, कमल गोयल, राकेश पंसारी, विकास मित्तल, रेमास तयाल, रोहित मित्तल, विनीत तयाल, सौरभ सैनी, प्रणव तयाल, विनय गोयल व देवेंद्र कुमार निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।