फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shri krishna janmastmi

12 बजते ही मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का फूलों की बौछार से किया स्वागत, गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे

Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
shri krishna janmastmi
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 15 किलो का केक काटते पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू व सेवादार ग? - फोटो : YAMUNA NAGAR
कहीं मंदिरों में भजनों की धुन, तो कहीं राधा-कृष्ण की झांकियां। कहीं भगवान राधा कृष्ण के जयकारे तो कहीं कटे केक। रात 12 बजते ही शहर के मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में भगवान श्री कृष्ण के नाम के जयकारे लगने शुरू हो गए। मौका था जन्माष्टमी का। शहर में मुख्य कार्यक्रम इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के जन्म होते ही श्रद्धालुओं ने फूलों की बौछार कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर इस्कॉन मंदिर को लड़ियों और फूलों से बड़ी भव्यता के साथ सजाया गया। मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया तथा कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए। इस्कॉन मंदिर में देवी-देवताओं के पूजन-अर्चना व दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मुख्य अतिथि स्पीकर कंवरपाल व मेयर मदन चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद मंदिर में देर रात-तक पूजन और संकीर्तन चलता रहा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद उनका पूजन अर्चन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी दिव्य पुरुष दास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल क्रीड़ाओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित हनुमान मंदिर को लड़ियों, फूलों और गुब्बारे से सजाया गया। रात आठ बजे से पूजन शुरू हुआ। इस दौरान भजन कीर्तन पार्टियों ने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। अनेक बच्चों ने बाल श्री कृष्ण का रूप धरकर सभी को रोमांचित किया। हुडा सेक्टर 17 स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भगवान की मूर्तियां सजाई गई। भगवान को पालने में झुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलो का केक काट मनाया भगवान कृष्ण का जन्मदिन : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सेवादार ग्रप की ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही हर्ष व उल्लास से मनाया गया। ग्रप के सदस्यों की ओर से मंदिर में श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव पर 15 किलो केक की रश्म अदा की गई। मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू व भाजपा कॉपरेटिव सेल के जिला उपाध्यक्ष दीपक अनेजा ने केक काट कर सभी का मुंह मिठा किया। मौके पर ग्रुप के रविंद्र ओबरॉय, रिटायर्ड पोस्टमास्टर आरके उप्पल, डा. सतीश सलूजा, पिशौरी लाल, गुलशन, विकास, राहुल, सुरेंद्र, मुकेश, नितिन, गौरव, राजन, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक करते मेयर मदन चौहान व अन्य

इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक करते मेयर मदन चौहान व अन्य- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed