फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shreya of MLN College won the poetry recitation competition.

Yamuna Nagar News: काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की श्रेया ने मारी बाजी

Thu, 19 Mar 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Shreya of MLN College won the poetry recitation competition.
काव्य पाठ प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं के साथ मुख्य अति​थि व स्टाफ। संस्थान
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद द्वारा डॉ. पदम सिंह शर्मा कमलेश मेमोरियल काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की श्रेया ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की मरियम मलिक ने दूसरा तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज की तनु ने तीसरा स्थान अर्जित किया। एमएलएन कॉलेज की कनक व हिंदू गर्ल्स कॉलेज की आंचल को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

केयू के युवा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला मुख्य अतिथि रहे। सुपरवाइजर हरविंद्र राणा और पूर्व कुलपति के ओएसडी रवि थापा विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीता द्विवेदी व सह संयोजक गुरशरण कौर उपस्थित रहीं। डॉ. विवेक चावला ने कहा कि काव्य लेखन में निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित लेखन के लिए प्रेरित किया, जिससे वे साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. नीता द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करते हैं। निर्णायक मंडल में एमएलएन कॉलेज से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. आईपी आनंद, डॉ. शैलेश कपूर तथा महाराजा अग्रसेन कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अशोक अग्रवाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed