फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shown strength with convoys nominations

काफिलों संग नामांकन भर दिखाई ताकत

Sun, 28 Sep 2014 12:12 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर। Updated Sun, 28 Sep 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shown strength with convoys nominations
नामांकन के अंतिम दिन तक यमुनानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 80 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। इनमें यमुनानगर से 24, जगाधरी से 33, साढौरा से 21 और रादौर से 21 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं नामांकन के अंतिम दिन 27 सितंबर को कुल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इनमें यमुनानगर से 11, जगाधरी से 16, साढौरा से आठ और रादौर से छह ने नामांकन किया। नामांकन पत्र खारिज होने के डर से कई उम्मीदवारों ने कवरिंग प्रत्याशी और कइयों ने एक से अधिक नामांकन पत्र भरे हैं। इस लिहाज से चारों हलकों से कुल 99 नामांकन पत्र भरे गए हैं।
विज्ञापन


अंतिम दिन नामांकन करने वालों का ब्योरा
रादौर : कांग्रेस से सुभाष चौधरी और धीरज कांबोज, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से यादविंद्र सिंह, भाजपा से श्याम सिंह राणा, निर्दलीय मोहित कैत, ओमवीर और रणजीत सिंह, समाजवादी पार्टी से सतीश कुमार, हरियाणा जन चेतना पार्टी से रवि।
विज्ञापन


यमुनानगर : हरियाणा लोकहित पार्टी से संध्या शर्मा, हरियाणा जन चेतना पार्टी से विनय कुमारी, भारतीय जनता पार्टी से सुखदा, हरियाणा जनचेतना पार्टी से भास्कर शर्मा, इनेलो से राजेंद्र कुमार, हरियाणा क्रांति दल से अविनाश, निर्दलीय इम्मुदीन, पवन कुमार भोला, उमेश कुमार  जयवीर और सुरेश पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी : हरियाणा लोकहित पार्टी से राजीव कुमार, कांग्रेस से भुपाल सिंह भाटी और मलविंदर सिंह, हरियाणा क्रांति दल से सुषमा रानी, निर्दलीय जाकिर हुसैन, कंवरपाल,    अकिल हुसैन, बृज मोहन, कौशल्य जांगड़ा, योेगेश सेठी और चेतक सिंह, हरियाणा जनहित कांग्रेस से अर्जुन सिंह, हरियाणा जनहित कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश कुमार, इनेलो से विक्रम, समस्त भारतीय पार्टी से वेद प्रकाश, समाजवादी पार्टी से नरेश कुमार।


साढौरा : समाजवादी पार्टी से सतपाल, निर्दलीय लालचंद और    फूलचंद, हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी से रवि भूषण, कांग्रेस से राजपाल भूखड़ी और किरण बाला, हरियाणा लोकहित पार्टी से कैलाश देवी, हरियाणा क्रांति दल से अरुण कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed