फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Showed mettle in lawn tennis and weightlifting

Yamuna Nagar News: लॉन टेनिस और भारोत्तोलन में दिखाया दम

Sat, 12 Sep 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Showed mettle in lawn tennis and weightlifting
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही 59वीं हरियाणा विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को दूसरा दिन रहा। तेजली खेल परिसर में लॉन टेनिस और भारोत्तोलन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खूब जोश दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
दूसरे दिन तेजली खेल परिसर के लॉन टेनिस कोर्ट पर लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। वहीं खेल परिसर के इनडोर मल्टीपर्पज हॉल में लड़कियों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
विज्ञापन

लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने बेहतरीन सर्विस, रिटर्न और आक्रामक खेल के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनडोर मल्टीपर्पज हॉल में लड़कियों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग की खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन करती नजर आईं। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में निर्धारित भार उठाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ दिखाई दी।
प्रतियोगिता के दौरान पहले लड़कियों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इसके बाद लड़कों के मुकाबले करवाए जाएंगे। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी विभिन्न आयुवर्ग के मुकाबले होंगे और इसके बाद प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। समापन पर परिणाम घोषित कर विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से इस बार जिले को लॉन टेनिस और लड़कियों की भारोत्तोलन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है। प्रतियोगिता को लेकर तेजली खेल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बना हुआ है।

खिलाड़ियों के लिए कराई पानी की व्यवस्था
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विभागीय अव्यवस्था का समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने आनन-फानन में खिलाड़ियों के लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था करवा दी। इसके अलावा घास की कटाई करवाई। लेकिन यह पर्याप्त नहीं रही। विभाग की ओर से पानी के कैंपर और टैंकर मौके पर उपलब्ध करवाए गए हैं। खिलाड़ियों, शिक्षकों, कोच व अभिभावकों के लिए कैंपर रखे गए हैं।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती खिलाड़ी। संवाद

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती खिलाड़ी। संवाद

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती खिलाड़ी। संवाद

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती खिलाड़ी। संवाद

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती खिलाड़ी। संवाद

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान भार उठाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed