{"_id":"6685fa0ef39517bcd800aa17","slug":"short-rain-and-drain-overflow-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121442-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थोड़ी देर की बारिश और नाले ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थोड़ी देर की बारिश और नाले ओवरफ्लो
Thu, 04 Jul 2024 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
रादौर। मानसून की पहली बारिश ने नगरपालिका के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश से रादौर की सड़कें पानी से लबालब दिखाई दी। शहर के मेन बाजार से लेकर मेन गलियों में पानी ही पानी देखा गया। कुछ देर की बारिश से ही नालों का पानी ओवरफ्लो हो गया।
दुकानदार जितेंद्र सैनी, श्रीराम, शिवम, मोंटी, विक्की, रिक्की, देशराज, संजू, बिट्टू ने बताया कि नगरपालिका की नालों की सफाई ठीक ढंग से नहीं करवाई गई। जिस कारण बारिश में नगर पालिका नालियों व नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। नगरपालिका कर्मचारी केवल सफाई की फोटो खिंचवा कर लीपापोती करते रहे। कर्मचारी यदि नालों की अच्छे से सफाई करवाते तो ओवरफ्लो की समस्या नहीं होती। कॉलेज रोड पर चक्की के पास नाले में भारी मात्रा में गंदगी अटी पड़ी है। जिस कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो गया है। उन्होंने नगरपालिका के कर्मचारियों से मांग की कि शहर के मेन नालोंं की सफाई अच्छे से करें।